फ्रांस में हिंसा जारी, मेयर के घर पर हमला
पेरिस। फ्रांस के नेन्तेरे में मंगलवार को 17 साल के लड़के की पुलिस के हाथों हुई मौत के बाद भड़की हिंसा जारी है। वहां के मेयर के घर पर हमला हुआ, जिसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सर्च ऑपरेशन चलाया और 719 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार लोगों की संख्या करीब 17 सौ हो चुकी है। रविवार को गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा- पुलिस ने शनिवार रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया और इस दौरान 719 लोगों को...