Gohil

  • गोहिल बने गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष

    नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के संगठन में बदलाव शुरू हो गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही संगठन में बदलाव का इंतजार किया जा रहा था। कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है और मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष भी बदला गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने गोहिल की जगह दीपक बाबरिया को दिल्ली और हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया है। गौरतलब है कि शक्ति सिंह गोहिल गुजरात में कांग्रेस की...