Government of Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश सरकार आगामी तीन सालों में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमेप गुरुवार को जारी करेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
कोविड-19 संकट के मद्देनजर मध्यप्रदेश सरकार पुलिस महकमे में शीघ्र ही 4269 आरक्षकों की भर्ती करेगी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत और परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश सरकार के गिर जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक को आज राज्य का प्रभारी नियुक्त किया।
भोपाल। चीन में कोरोनावायरस के कहर के बीच मध्य प्रदेश के तीन छात्र इन दिनों वहां फंसे हुए हैं। विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश सरकार से वापस वतन लाने और मदद की गुहार लगाई है। इसके जवाब में सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि छात्रों को वापस भारत लाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, राज्य सरकार छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से अनुरोध करेगी। राज्य के खरगोन जिले के तीन छात्र चीन पढ़ाई करने गए हैं।वहां कोरोनावायरस के चलते उन्हें घरों में बंद रहना पड़ रहा है। इन छात्रों ने मदद की गुहार की है, वहीं उनके परिजन यहां चिंतित हैं। इस बात की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मदद की बात कही है। कमलनाथ ने ट्वीट किया, प्रदेश के खरगोन जिले के तीन छात्रों के चीन में फंसे होने व मदद मांगने की जानकारी मिली है।हम विदेश मंत्रालय से आज (शुक्रवार को) ही अनुरोध करेंगे कि तत्काल इन छात्रों की सुरक्षित वापसी के इंतजाम हों। चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इनके अलावा अन्य सभी भारतीयों को भी सुरक्षित वापस लाने के इंतजाम हों। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए… Continue reading चीन में फंसे मप्र के छात्रों को वापस लाया जाएगा: कमलनाथ