एच3एन2 वायरस से दो मौत
नई दिल्ली। भारत में एच3एन2 वायरस का खतरा बढ़ रहा है। इसे आमतौर पर मौसमी इन्फ्लूएंजा माना जा रहा है लेकिन भारत में इससे दो लोगों की मौत होने की आधिकारिक रूप से पुष्टि हुई है। एक मौत कर्नाटक में हुई है और दूसरी हरियाणा में। केंद्र सरकार ने कहा है कि वह इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। उसने लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। इस बीच कोरोना के केसेज भी बढ़ने लगे हैं और देश में एक्टिव केसेज की संख्या तीन हजार हो गई है। बहरहाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय देश के सभी राज्यों और...