भारतीय फुटबाल: खुली सपनों की पोल
भारतीय फुटबाल को 2047 तक शिखर पर पहुंचाने और एशिया में बड़ी ताकत बनाने का सपना दिखाने वाली एआईएफएफ के शीर्ष पदाधिकारियों और उनके सपनों की पोल खुल गई है। चौदह महीने पहले नाटकीय अंदाज में सता कब्जाने के बाद अध्यक्ष और पूर्व खिलाड़ी कल्याण चौबे ने भारतीय फुटबाल को बड़े बड़े सपने दिखाए। लेकिन अब यह जोड़ी टूट गई है। इसलिए क्योंकि शाजी प्रभाकरण ने विश्वास का हनन किया है, ऐसा अध्यक्ष कल्याण चौबे का कहना है। बेशक, शाजी ऐसे पहले महासचिव हैं, जिसे बीच कार्यकाल के चलते हटाया गया है। जहां तक विश्वास के हनन और घोटालों की...