इसरो ने सिंगापुर के सात सेटेलाइट छोड़े
हैदराबाद। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सिंगापुर के सात सेटेलाइट को एक साथ प्रक्षेपित किया गया। रविवार की साढ़े छह बजे के करीब सात सेटेलाइट लॉन्च किए गए। यह लॉन्चिंग 44.4 मीटर लंबे पीएसएलवी-सी56 रॉकेट से की गई। इसरो ने बताया कि लिफ्ट ऑफ के 23 मिनट बाद प्राइमरी सेटेलाइट अलग हो गया। इसके बाद बाकी छह सेटेलाइट भी अलग हो गए और सभी अपनी ऑर्बिट में पहुंच गए। पीएसएलवी की यह 58वीं उड़ान थी। भेजे गए सात सेटेलाइटों में सबसे अहम 360 किलो का...