जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल
बेंगलुरू। भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के बाद शेट्टार भाजपा के दूसरे बड़े लिंगायत नेता हैं, जो कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने उनको हुबली धारवाड़ मध्य सीट से उम्मीदवार बनाया है। वे इसी सीट से भाजपा के विधायक थे, लेकिन भाजपा ने उनको टिकट देने से मना कर दिया था। उसके बाद उन्होंने विधानसभा और भाजपा दोनों से इस्तीफा दे दिया। भाजपा छोड़ने के बाद सोमवार की सुबह...