Jharkhand Election Result 2019
रांची। भारतीय जनता पार्टी झारखंड विधानसभा का चुनाव हार गई है। नतीजों की पूरी घोषणा होने से पहले ही मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हार मान ली। करीब 50 मौजूदा विधायकों के साथ चुनाव मैदान में उतरी भाजपा सिर्फ 25 सीटें जीत पाई। झारखंड मुक्त मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 47 पर जीत दर्ज की है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 41 सीट का है। गठबंधन ने जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करके चुनाव लड़ा था। इसलिए वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। झारखंड की 81 सीटों पर पांच चरण में मतदान हुआ था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्य़क्ष अमित शाह ने प्रचार में पूरी ताकत लगाई थी। पर उनकी मेहनत भाजपा को वापस सत्ता नहीं दिला सकी। पिछले चुनाव में भाजपा ने 37 सीटें जीती थीं। बाद में बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे, जिससे उसकी संख्या 43 हो गई है। इस बार चुनाव से पहले भाजपा आधा दर्जन से ज्यादा दूसरी पार्टियों के विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कराया था। बहरहाल, मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ दोनों चुनाव हार… Continue reading झारखंड में भाजपा की बुरी हार!
रांची। विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद झारखंड मुक्त मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने भाजपा के ऊपर तीखा हमला किया। उन्होंने नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, एनआरसी को लेकर भाजपा को निशाना बनाया और कहा कि भाजपा का काम देश के लोगों को बांटना है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा देश के लोगों को लाइन में लगाने में भरोसा करती है। हेमंत सोरेन ने नतीजों पर कहा कि यह झारखंड में बदलाव का दिन है और उनके लिए संकल्प लेने का दिन है। चुनाव नतीजों में निर्णायक बढ़त मिलने के बाद जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस कांफ्रेंस की और राज्य की जनता को धन्यवाद दिया। हेमंत सोरेन ने कहा- इस राज्य के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा लेकिन मेरे लिए यह संकल्प लेने का समय है। उन्होंने कहा- निश्चित रूप से आज की यह जीत झारखंड के लोगों के लिए उत्साह का दिन तो है कि, लेकिन मेरे लिए भी आज का दिन एक संकल्प लेने का दिन है। राज्य की जनता और जहां के लोगों की आकांक्षाओंको पूरा करने का संकल्प। हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और अपने पिता शिबू सोरेन को पार्टी… Continue reading हेमंत ने भाजपा पर किया हमला
रांची। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुए मतदान के बाद सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार सुबह शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिली हुई है। निर्वाचन आयोग ने सभी जिला मुख्यालयों में इस बाबत इंतजाम कर लिए हैं। पहला परिणाम सोमवार दोपहर 1 बजे आने की उम्मीद है। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो)-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन के बीच है। सबकी निगाहें जमशेदपुर पूर्वी सीट पर टिकी रहेंगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास वर्ष 1995 से यहां से जीतते आ रहे हैं। उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं। राय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर मुख्यमंत्री की राह का कांटा बनने का फैसला किया। अन्य महत्वपूर्ण सीटें हैं- दुमका और बरेट, जहां से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं।
रांची। झारखंड में पांच चरण में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों का ऐलान सोमवार को होगा। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती होगी और दोपहर 12 बजे तक विधानसभा की तस्वीर साफ हो गई है। झारखंड में सीधा मुकाबला भाजपा और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन के बीच है। आखिरी चरण के मतदान के बाद दोनों पार्टियों ने जीत का दावा किया है। झारखंड की कम से कम दो क्षेत्रीय पार्टियों जेवीएम और आजसू के भी सरकार गठन में अहम भूमिका निभाने की संभावना है। गौरतलब है कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरण में मतदान हुआ है। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को हुआ था और आखिरी चरण के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले गए। 20 दिसंबर की शाम को आए एक्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलने की संभावना है। हालांकि एक्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। भाजपा पहली बार विधानसभा की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ी है। जेएमएम, कांग्रेस और राजद गठबंधन में जेएमएम 43, कांग्रेस 31 और राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ें। एक्जिट पोल के नतीजों में आजसू और जेवीएम को मिला कर आठ से दस सीटों पर जीतने… Continue reading झारखंड में आज नतीजे का दिन
झारखंड में पांच चरण के मतदान के बाद एक्जिट पोल के अनुमान आ गए हैं। इसलिए कायदे से सस्पेंस खत्म हो जाना चाहिए था। पर एक्जिट पोल और असली नतीजे के बीच के ढाई दिन में सस्पेंस और बढ़ गया है। चुनाव के समय अपनी अपनी जीत का दावा करने वाली पार्टियां अब ठोस हकीकत की धरातल पर आकर बात कर रही हैं। एक्जिट पोल के अनुमानों की सब अपने-अपने हिसाब से व्याख्या कर रहे हैं। सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों ने भी अपनी साख ऐसी बना ली है, जिससे हर पार्टी के पास उसमें खोट निकालने की कई मिसालें हैं। जैसे किसी ने भाजपा को कम सीटें दीं तो भाजपा वाले कह रहे हैं कि यहीं लोग लोकसभा में झारखंड में भाजपा को सात से ज्यादा सीट नहीं दे रहे थे और असली नतीजों में भाजपा 12 सीटों पर जीती। इसी तरह किसी ने भाजपा को थोड़ी ज्यादा सीट दे दी तो जेएमएम और कांग्रेस के नेता याद दिला रहे हैं कि इन्हीं लोगों ने हरियाणा में भाजपा को 83 तक सीटें दी थीं, जबकि असली नतीजों में उसे 40 ही सीटें मिलीं। कुल मिला कर सब पार्टियां अपने को एक्जिट पोल वालों से प्रताड़ित बता कर यह साबित कर… Continue reading झारखंड के नतीजों का सस्पेंस