भारत ने दुनिया को आकार दिया: कमला हैरिस
Indian History :- अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को कहा कि भारत के इतिहास एवं शिक्षाओं ने दुनिया को आकार दिया, वहीं इसके दर्शन ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। कमला ने यह भी कहा कि भारत उनकी जिंदगी का 'बहुत अहम हिस्सा' है और वह इस देश से गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में दिए दोपहर के भोज में कहा, भारत के इतिहास और शिक्षाओं ने न केवल मुझे प्रभावित किया है, बल्कि निश्चित रूप से पूरी दुनिया को आकार भी दिया...