असम सीएम की विजिलेंस सेल ने कांग्रेस विधायक के घर पर मारा छापा
Kamalakhya Dey Purkayastha :- असम के मुख्यमंत्री के विजिलेंस सेल की एक टीम ने चाय बागान की खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर करीमगंज जिले में कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ के घर पर छापेमारी की। तीन बार के विधायक और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पुरकायस्थ कथित तौर पर चाय बागान का एक हिस्सा 89 लाख रुपये में खरीदने के बाद सवालों के घेरे में आ गए थे। हालांकि, सोमवार की छापेमारी के दौरान विधायक अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। विजिलेंस सेल के अधिकारियों ने इसके बजाय उनके भाई कल्याण डे पुरकायस्थ से पूछताछ की और विभिन्न दस्तावेजों...