कमलनाथ, दिग्विजय पर मोदी का निशाना
भोपाल/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश में भाजपा के लिए चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के दोनों बड़े नेताओं और दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधा। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को निशाना बनाते हुए कहा कि प्रदेश के कांग्रेस नेता इस लड़ाई में उलझे हैं कि आगे किसका बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में भी चुनावी रैली को संबोधित किया और राजनांदगांव में स्थित बम्लेश्वरी देवी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना भी की। बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश में पहले सिवनी फिर खंडवा में चुनावी सभा को संबोधित किया। सिवनी...