Karnatak CM

  • देरी पर कांग्रेस ने भाजपा को दिया जवाब

    नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री का फैसला होने में देरी के मसले पर भाजपा की आलोचना का कांग्रेस ने जवाब दिया है। कांग्रेस ने याद दिलाया है कि भाजपा को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम आदि राज्यों में मुख्यमंत्री तय करने में कितना समय लगा था। इससे पहले भाजपा ने कांग्रेस पर हमला किया था और मुख्यमंत्री का नाम तय करने में हो रही देरी पर कहा था कि कांग्रेस ने सीएम के चयन को सर्कस बना दिया है। गौरतलब है कि 13 मई को कर्नाटक के चुनाव नतीजे आए थे उसके बाद कांग्रेस को सीएम का नाम तय करने में...

  • आज होगा सीएम का ऐलान

    नई दिल्ली। तीन दिन की माथापच्ची के बावजूद मंगलवार को भी कांग्रेस पार्टी कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं कर सकी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बीच टकराव की वजह से नाम तय नहीं हो पाया है। अब बताया जा रहा है कि बुधवार को बेंगलुरू में  सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है। कांग्रेस ने बुधवार को बेंगलुरू में विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी और खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे। बताया जा रहा है कि सिद्धरमैया...

  • खड़गे तय करेंगे सीएम का नाम

    बेंगलुरू। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को नव निर्वाचित विधायकों के साथ माथापच्ची की। बेंगलुरू के शांगरी ला होटल में कांग्रेस के नए चुने गए विधायकों की बैठक में किसी का नाम तय नहीं हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से नियुक्त तीन पर्यवेक्षकों ने विधायकों की राय जानी, जिसके बारे में वे अध्यक्ष को जानकारी देंगे। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला करने के लिए अधिकृत किया गया। कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पद के दोनों...