कर्नाटक भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों का एक जैसा हाल
कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को छोड़ दें तो बाकी पूर्व मुख्यमंत्रियों का एक ही जैसा हाल होता है। पार्टी बड़ी उम्मीद और जोश-खरोश के साथ उनको मुख्यमंत्री बनाती है फिर पूरी तरह से हाशिए में डाल देती है। ताजा मामला इसी साल मई में मुख्यमंत्री पद से हटे बसवराज बोम्मई का है। मई में पार्टी हारी तभी से कहा जा रहा था कि वे विधायक दल के नेता होंगे और इस नाते नेता प्रतिपक्ष बनेंगे। लेकिन विधायक दल के नेता का फैसला छह महीने तक रूका रहा। छह महीने बाद उनकी बजाय पूर्व उप मुख्यमंत्री आर अशोक को...