यूपी में मारे गए तीन खालिस्तानी आतंकवादी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकवादी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस ने सोमवार को तड़के यह साझा अभियान में इन आतंकवादियों को मार गिराया। सभी आतंकवादी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के सदस्य थे। इन्होंने 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया था। आतंकवादियों के पास से दो एके 47 राइफल, दो ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। मारे गए तीनों आतंकवादी गुरदासपुर के रहने वाले हैं। इनके नाम गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह...