वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह पठानिया हिप्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए
धर्मशाला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पांच बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया (Kuldeep Singh Pathania) को बृहस्पतिवार को ध्वनिमत के जरिए सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal Pradesh Assembly) का अध्यक्ष (Speaker) चुना गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर (Jai Ram Thakur) उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी तक ले गए। चंबा जिले के भटियात के विधायक पठानिया का चुना जाना तय था, क्योंकि पद के लिए कोई और उम्मीदवार मैदान में नहीं था। पठानिया ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। पठानिया ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा...