Law Ministry

  • रिजीजू को क्यों हटाया विधी मंत्रालय से?

    किरेन रिजीजू से कानून मंत्रालय क्यों ले लिया गया? क्या प्रधानमंत्री न्यायपालिका से उनके टकराव को लेकर नाराज थे और न्यायपालिका के साथ सद्भाव बनाने के लिए रिजीजू को वहां से हटाया गया है? यह संभव है क्योंकि इस तरह से अचानक एक मंत्री का विभाग बदलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तरीका नहीं रहा है। उन्होंने रिजीजू को हटा कर अर्थ साइंस विभाग का मंत्री बनाया है और उनकी जगह राजस्थान के अर्जुन राम मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार का कानून मंत्री बनाया है इससे लग रहा है कि प्रधानमंत्री न्यायपालिका से टकराव को चलते रहने देने के पक्ष में नहीं...