भाजपा ने उतार दिए सारे सीएम दावेदार
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में कमाल किया है। वैसे यह कमाल पहले त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में भी भाजपा कर चुकी है लेकिन वे दोनों भाजपा के कोर स्टेट नहीं हैं। मध्य प्रदेश भाजपा का गढ़ है और गुजरात के बाद दूसरा राज्य है, जहां बहुसंख्यक मतदाता सहज भाव से भाजपा को अपना मानते हैं। वहां राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने भी बहुत काम किया है। तभी वहां के विधानसभा चुनाव में इतनी बड़ी संख्या में सांसदों को चुनाव में उतारना बड़ी बात है। इतना ही नहीं तीन केंद्रीय मंत्री भी चुनाव लड़ रहे हैं और कहा जा सकता है...