दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। रविवार की शाम को यमुना का पानी एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बराज से जितना पानी छोड़ गया है उससे यमुना का जलस्तर और ऊपर जाएगा। रविवार की सुबह हथिनीकुंड बराज से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था तब यमुना का जलस्तर 205.81 मीटर तक था, लेकिन शाम चार बजे जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 206.31 मीटर पर पहुंच गया। यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से एक...