Maratha reservation protest

  • आरक्षण पर अनशन खत्म

    मुंबई। महाराष्ट्र की सरकार मराठाओं को स्थायी आरक्षण देने पर राजी हो गई है। सरकार के इस फैसले के बाद मराठा आरक्षण के लिए भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल ने अनशन खत्म कर दिया है। वे 25 अक्टूबर से अनशन पर बैठे थे। उन्होंने राज्य सरकार को दो जनवरी तक का समय दिया है। सरकार ने तय किया है कि दिसंबर में होने वाले विधानसभा के सत्र में मराठा आरक्षण पर चर्चा होगी और इसे कानूनी रूप दिया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को रिटायर जज सुनील शुक्रे और एमजी गायकवाड़ ने मनोज जरांगे से मुलाकात की। उन्होंने बताया...

  • महाराष्ट्र में विधायकों के घर फूंके

    मुंबई। मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक हो गया है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने एनसीपी के दो विधायकों के घर में आग लगा दी। इसके अलावा शरद पवार के गुट वाले एनसीपी के एक कार्यालय को भी जला दिया। मराठा आरक्षण के लिए भूख हड़ताल कर रहे मनोज जरांगे पाटिल के बारे में कथित तौर पर टिप्पणी करने का एक ऑडियो सामने आने के बाद प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए। उन्होंने बीड में दो विधायकों के घरों में आग लगा दी। आरक्षण समर्थक प्रदर्शनकारियों ने बीड के माजलगांव में विधायक प्रकाश सोलंके के घर और दफ्तर पर पथराव किया। उसके बाद सैकड़ों उग्र...