अब मिजोरम में बढ़ा तनाव
इंफाल/आइजोल। मणिपुर का तनाव अब मिजोरम पहुंच गया है। मिजोरम में रह रहे मैती समुदाय के लोग बड़ी संख्या में वहां से पलायन कर रहे हैं। हालांकि उनको धमकी दिए जाने की खबर के बाद राज्य सरकार अलर्ट हुई है और उसने सभी नागरिकों को सुरक्षा देने का भरोसा दिया है इसके बावजूद लोग पलायन कर रहे हैं। खबर है कि इंडिगो की उड़ान से 60 से ज्यादा लोग मिजोरम छोड़ कर निकले हैं। मिजोरम में मैती समुदाय के करीब डेढ़ हजार परिवार रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को कुकी समुदाय के समर्थन में मिजोरम में रैली...