राजस्थान की तीन और हस्तियां पद्मश्री से सम्मानित
जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान की तीन और हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया है। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में गजल गायकी और शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए श्री अहमद हुसैन और श्री मोहम्मद हुसैन को सामाजिक कार्य के लिए डूंगरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद लोढ़ा शामिल है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में बुधवार को आयोजित पद्म पुरस्कार दो संस्करण में इन्हें सम्मानित किया गया। गत 25 जनवरी को विजेताओं के नामों की घोषणा की गई थी। उन विजेताओं को गत 22 मार्च को राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह के...