संसद में आप ही असली विपक्ष बना
संसद के मानसून सत्र की एक खास बात यह दिख रही है कि आम आदमी पार्टी संसद में मुख्य विपक्षी पार्टी की तरह व्यवहार कर रही है। उसके नेता हर मामले में बयान दे रहे हैं। रणनीतिक मामलों में आप के नेता ज्यादा सक्रिय दिख रहे हैं और मीडिया की ओर से भी उनको तरजीह दी जा रही है। संजय सिंह के मणिपुर के मसले पर राज्यसभा से निलंबित होने के बाद से स्थिति और बदली है। संजय सिंह संसद परिसर में धरना दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उनसे जाकर मिली थीं और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...