कांग्रेस: वचन पत्र में बाजीगरी
भोपाल। पहले राजनीतिक दल घोषणा पत्र जारी किया करते थे लेकिन समय के साथ विश्वास बढ़ाने के लिए भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र और कांग्रेस ने वचन पत्र नाम दिया और अब इन पत्रों को भी सरकार बनाने का माध्यम बनाए जाने लगा है। इस कारण इनमें लोक लुभावना घोषणाओं की भरमार होती है। कांग्रेस ने मंगलवार को अपने वचन पत्र में किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारी को साधने के साथ-साथ सामाजिक न्याय और हिंदुत्व का तड़का भी लगाया है एक तरह से वचन पत्र में बाजीगिरी दिखाई गई है। दरअसल, समय के साथ चुनाव अभियान में भी...