स्वामीनाथन का निधन
चेन्नई। भारत में हरित क्रांति लाकर खाद्यान्न के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाले कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का निधन हो गया। वे 98 साल के थे। गुरुवार, 28 सितंबर की सुबह चेन्नई में उनका निधन हो गया। स्वामीनाथन लंबे समय से बीमार थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी मीना और तीन बेटियां सौम्या, मधुरा और नित्या हैं। सौम्या स्वामीनाथन विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़ी हैं। बहरहाल, सात अगस्त 1925 को तमिलनाडु के कुंभकोणम में स्वामीनाथन जन्म हुआ था। वे पौधों के जेनेटिक साइंटिस्ट थे। उन्होंने 1966 में मेक्सिको के बीजों को पंजाब की घरेलू किस्मों के साथ हाइब्रिड...