मुसलमानों को साधने की राजनीति
भारतीय जनता पार्टी सचमुच मुसलमानों को साधने की राजनीति कर रही है या मुसलमानों के प्रति सद्भाव दिखा कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई मैसेज बनवाने की राजनीति कर रही है? यह सवाल इसलिए है क्योंकि भाजपा के 303 लोकसभा और 92 राज्यसभा सांसदों में एक भी मुस्लिम नहीं है। केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है। डेढ़ हजार से ज्यादा विधायकों में एक भी मुस्लिम नहीं है और राज्यों में भी सिर्फ एक मंत्री है। लेकिन अकेले उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भाजपा के चार मुस्लिम विधान पार्षद हो गए हैं। यह रिकॉर्ड संख्या है। सपा...