नस्लीय लड़ाई का इलाका है नागोर्नो-काराबाख़
क्या आपको नागोर्नो-काराबाख़ ध्यान में है? रूस के पड़ौस का वह इलाका जहां सन्2020 में में लड़ाई छिड़ी थी। भारत में हिंदी की कुछ लंगूरी टीवी चैनलों ने तब भविष्यवाणी की थी कि यह लड़ाई नए विश्वयुद्ध की शुरुआत है। विश्व युद्ध तो खैर नहीं हुआ परन्तु 44 दिन तक अजरबाइजान और अर्मेनिया में चली लड़ाई ने पूरे इलाके को तबाह किया।रूस दोनों के बीच का पंच था। रूस की आर्मेनिया के साथ संधि थी और अज़रबैजान के साथ दोस्ती। उसने पहल करके युद्ध विराम करवाया।वही काम उसने बुधवार को फिर किया है। दोनों में अचानक लड़ाई छिडी वह बेकाबू...