राष्ट्रीय पुरस्कारों में ‘रॉकेट्री’ नंबर वन
देशद्रोह और जासूसी के आरोपों का सामना करने के बाद भी इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने पीएसएलवी का इंजन तैयार किया था। आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट’ इन्हीं नंबी नारायणन के जीवन पर बनी थी। इसमें आर माधवन ने अभिनय ही नहीं किया, इसे लिखा भी और निर्देशन भी दिया। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है जो कि चंद्रयान-3 की सफलता के मौजूदा माहौल में पूरी तरह फिट होता है। ‘पुष्पा: द राइज़’ में अल्लू अर्जुन को श्रेष्ठ अभिनेता के लिए चुना गया है। यह...