भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक जारी
नई दिल्ली। दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में भाजपा पदाधिकारियों (BJP National Office bearers) की बैठक चल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी विजय रूपानी, तमिलनाडु के अध्यक्ष अन्नामलाई, गुजरात के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल, महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुघ, सी.टी. रवि, कैलाश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, रमन सिंह, राधा मोहन सिंह, सौदान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बी.एल. संतोष उपस्थित हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मोर्चा अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और दुष्यंत गौतम भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।...