Network
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो हैदराबाद, मुंबई और त्रिवेंद्रम् से सऊदी अरब के दम्माम के लिए उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन ने गुरुवार को बताया कि दम्मम उसके नेटवर्क में शामिल होने वाला 24वां अंतरराष्ट्रीय और ओवरऑल 87वां गंतव्य होगा। हैदराबाद और दम्माम के बीच 16 फरवरी से उड़ान शुरू की जाएगी। मुंबई के दम्माम के बीच एक उड़ान 07 मार्च से और दूसरी 29 मार्च से शुरू होगी। त्रिवेंद्रम् से दम्माम के बीच एक उड़ान 07 मार्च से और दूसरी 29 मार्च से शुरू होगी। ये सभी दैनिक उड़ानें होंगी। इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने देश के तीन शहरों से दम्मम के लिए उड़ान शुरू करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इन शहरों से सऊदी अरब के लिए बड़ी संख्या में कारोबारी एवं पर्यटक यात्रा करते हैं। नयी उड़ानें शुरू होने से उन्हें अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा।
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस सेवादल का दायरा बढ़ाने के लिए गांव-गांव तक नेटवर्क को मजबूत करने की बात कही, ताकि देश में लोगों को गुमराह करने की राजनीति का मुकाबला किया जा सके। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी इकाई (आईटी) का विस्तार किया जाए। राजधानी के बैरागढ़ में चल रहे अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय विशारद प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सेवादल एक ऐसा राष्ट्र भक्त संगठन है जिससे प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को शक्ति और प्रेरणा मिलती है। कांग्रेस के इतिहास में सेवा दल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। कोई संगठन अगर सही अर्थो में देश सेवा में लगा हुआ और कांग्रेस का सबसे वफादार संगठन है तो वह सेवा दल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवादल हमारे देश की अनेकता में एकता की भावना सांस्कृतिक मूल्यों से न केवल अवगत है बल्कि उसकी कार्य प्रक्रिया में यह शामिल है। राजनीतिक क्षेत्र में आ रहे बदलाव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने की प्रक्रिया में अन्य क्षेत्रों के समान व्यापक बदलाव आया है। यह खबर भी पढ़ें:- कमलनाथ ने ‘छपाक’ को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की आवश्यकता इस बात की है… Continue reading कांग्रेस सेवादल को गांव-गांव तक पहुंचाएं: कमलनाथ
नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ने किसी दूसरे ऑपरेटर के नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल पर छह पैसे प्रति मिनट का इंटरकनेक्ट शुल्क (आईयूसी) को 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया है। ट्राई ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि आईयूसी एक साल के लिए और जारी रहेगा। मोबाइल उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर 2020 तक आईयूसी शुल्क का भुगतान करना होगा। ट्राई ने कहा कि वायरलेस से वायरलेस घरेलू कॉल के लिए 0.6 पैसा प्रति मिनट का टर्मिनेशन चार्ज 31 दिसंबर, 2020 तक जारी रहेगा। नियामक ने आईयूसी शुल्क को 1 अक्टूबर 2017 को घटाकर 6 पैसा प्रति मिनट कर दिया था। यह पहले 14 पैसे प्रति मिनट था। ट्राई ने इससे पहले कहा था कि 1 जनवरी 2020 से आईयूसी शुल्क शून्य कर दिया जाएगा। ट्राई ने कहा कि अब एक जनवरी 2021 से वायरलेस से वायरलेस घरेलू कॉल के लिए टर्मिनेशन यूसेज चार्ज शून्य कर दिया जाएगा।