‘आप’ के लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के एकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू (Sushil Kumar Rinku) बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा नेता विनोद तावड़े ने रिंकू को भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुशील के साथ ही जालंधर ईस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूराल भी बीजेपी में शामिल हुए। Sushil Kumar Rinku Join BJP रिंकू ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में जो विकास के वादे उन्होंने...