नाइजरः सत्ताखोरों, जेहादियों का मारा
कह सकते है नाईजर को क्या जानना और समझना? इसलिए कि नाईजर अफ्रीका के सहेल क्षेत्र का एक देश है और हाल में माली और बुर्किना फासो के बाद इस देश पर सेना सत्ता पर बैठ गई। और इन देशों की पूरी पट्टी में इस्लामिक स्टेट और अलकायदा से जुड़े जेहादियों की भी तूती है। पिछले साल ही नाईजर, बुर्किनो फासो और माली में हुए हिंसक संघर्षों में करीब 10,000 लोग मारे गए थे। सन् 2020 में माली में सेना ने नागरिक सरकार से सत्ता छीनी। बुर्किनो फासो में बंदूकधारियों के एक समूह ने जनवरी 2022 में सत्ता पर कब्जा...