Nobel Prize 2023

  • नर्गिस मोहम्मदी को सलाम

    मोहम्मदी अब तक 13 बार गिरफ्तार की जा चुकी हैं और पांच बार सजा भुगत चुकी हैं। उन्हें कुल मिलाकर अब तक 31 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके अतिरिक्त उन्हें 154 कोड़ों की सजा भी दी गई है। जेल में रहते हुए भी वे ईरान और दुनिया की समस्याओं पर अपने क्रांतिकारी विचार व्यक्त करती रहती हैं। वे जेल से ही कई अभियान चलाती रहतीं हैं। नर्गिस मोहम्मदी को इस वर्ष के नोबल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान ईरान में महिलाओं के शोषण के विरूद्ध और उनके मानवाधिकारों के लिए सतत संघर्ष के लिए दिया जा रहा है।...