Parasnath hill

  • हेमंत सोरेन के लिए मुसीबत बने लोबिन हेंब्रम!

    रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी जेएमएम (JMM) के लिए इसी पार्टी के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेंब्रम (Lobin Hembram) ने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। उनके बागी तेवरों से पार्टी पहले भी कई बार असहज हुई है, लेकिन इस बार उन्होंने पारसनाथ पहाड़ी (Parasnath hill) के मुद्दे पर आदिवासियों की विशाल रैली आयोजित कर जिस तरह सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला, वह झारखंड में आने वाले दिनों की राजनीति के लिए एक बड़ा संकेतक हो सकता है। यह सभी जानते हैं कि राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजनीतिक जनाधार का...

  • सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने का विरोध

    रांची। पारसनाथ पहाड़ी (Parasnath hill) सम्मेद शिखर (Sammed Shikhar) और उसकी तराई में स्थित मधुवन को पर्यटन स्थल घोषित करने की अधिसूचना वापस लेने की मांग पर रांची में जैन समाज के लोगों ने मंगलवार को विशाल मौन जुलूस के साथ राजभवन मार्च किया। जैन समाज ने राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) को अपनी भावनाओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि जैनियों के इस सर्वोच्च तीर्थस्थल को पर्यटन स्थल बनाने से यहां की पवित्रता भंग होगी। देश-विदेश के जैन धर्मावलंबी चाहते हैं कि इसे तीर्थस्थल ही बनाए रखा जाए। मौन जुलूस रांची के अपर...