passed
राज्यसभा में आज भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कानून (संशोधन) विधेयक, 2020 पारित कर दिया गया। वर्तमान प्रस्ताव का उद्देश्य सूरत, भोपाल, भागलपुर, अगरतला और रायचूर में ट्रिपल आईटी का औपचारिककरण करना है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयकों के विरोध में आज ऐलान किया कि वह पंजाबभर में 25 सितंबर को तीन घंटे तक ‘चक्का जाम’ रखेगा।
संसद के दोनों सदनों से किसानों से जुड़े बिलों के पारित होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सभी सांसदों और किसानों को शुभकामनाएं दी है।
राज्यसभा ने आयुर्वेद में शिक्षण और अनुसंधान संस्थान विधेयक को पारित कर दिया है। यह विधेयक तीन आयुर्वेद संस्थानों को एक संस्थान– ‘इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्ड इन आयुर्वेद’ (आयुर्वेद में शिक्षण और अनुसंधान संस्थान) में विलय करने के बारे में है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के बीच परीक्षाएं आयोजित करने को अन्यायपूर्ण करार देते हुए इसे स्थगित कर छात्रों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर उत्तीर्ण करने की सलाह दी है।
वित्त विधेयक, 2020 आज लोकसभा में बिना चर्चा के पारित हो गया और इसके साथ ही वित्त वर्ष 2020-21 के बजट को सदन की मंजूरी मिल गयी।
लोकसभा में विपक्ष के हँगामे के बीच आज दो विधेयक बिना चर्चा के पारित किये गये और इसके बाद सदन की कार्यवाही 11 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।
वाशिंगटन। अमेरिका के सर्वाधिक शक्तिशाली नगर परिषदों में से एक सिएटल नगर परिषद ने भारत में हाल में लागू संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की निंदा करने वाला एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। शहर परिषद की भारतीय अमेरिकी सदस्य क्षमा सावंत द्वारा पेश प्रस्ताव में कहा गया कि प्रस्ताव भारत की संसद से सीएए को निरस्त करके भारतीय संविधान को बरकरार रखने, राष्ट्रीय नागरिक पंजी को रोकने और शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न संधियों में सुधार करके आव्रजकों की सहायता करने की अपील करता है। भारतीय अमेरिका मुस्लिम काउंसिल के अध्यक्ष एहसान खान ने कहा, ‘‘बहुलतावाद और धार्मिक स्वतंत्रता को कमतर करने की इच्छा रखने वालों के लिए सीएए की निंदा करने का सिएटल शहर का निर्णय एक संदेश होना चाहिए। वे घृणा और कट्टरता फैलाकर यह उम्मीद नहीं कर सकते कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसे स्वीकार किया जाएगा।’’ प्रस्ताव के पक्ष में समुदाय को लाने वाली थेनमोझी सुंदरराजन ने कहा,‘‘ आज इतिहास के सही पक्ष में खड़े होने के लिए हमें सिएटल नगर परिषद पर गर्व है। सीएए के खिलाफ वैश्विक प्रतिक्रिया में सिएटल आगे है।’’
हरियाणा के बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने आज कहा कि कांग्रेस अब गुजरे जमाने की बात हो गई है, आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है।