तीन मूर्ति लाइब्रेरी से नेहरू का नाम हटा
नई दिल्ली। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी को देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों का संग्रहालय बनाने के बाद अब केंद्र सरकार ने इसका नाम भी बदल दिया है। इसमें से नेहरू का नाम हटा दिया गया है। अब इसका नाम प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी सोसाइटी कर दिया गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया है। गौरतलब है कि नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में इस इमारत में रहते थे और बाद में इसे संग्रहालय और लाइब्रेरी बना दिया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संचार विभाग...