भाजपा की राह हो रही आसान!
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्त्री और पुरुष के यौन संबंधों के बारे में जिस ग्राफिक्स डिटेल के साथ विधानसभा और फिर विधान परिषद में अपनी बात कही उसके बाद उनको लेकर आम लोगों में धारणा बदलने लगी है। अपने इस भाषण से उन्होंने अपना सबसे प्रतिबद्ध मतदाता समूह खो दिया है। बिहार की महिलाएं उनमें अपना मसीहा देखती थीं। वे हर स्थिति में उनको वोट देती थीं। नीतीश में अपनी सुरक्षा देखती थीं। आखिर नीतीश कुमार ने सबसे पहले बिहार में स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया। देश के किसी भी राज्य के मुकाबले बिहार...