Rajasthan में फिर बदलने वाला है मौसम, 3 फरवरी से कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी
जयपुर | Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में भीषण ठंड से कुछ निजात मिलने के बाद प्रदेशवासियों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन ये राहत एक बार फिर से जोरदार ठंड के चलते गायब होने वाली है। मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी करते हुए राज्य में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते बढ़ते हुए तापमान में फिर से गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर, पहाड़ों पर भी जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते उत्तरी भारत में शीतलहर का जोर रहने के आसार है। इसका असर देश की राजधानी दिल्ली पर भी...