राजस्थान से राज्यसभा में जाएंगी सोनिया
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने तय कर लिया है कि सोनिया गांधी राज्यसभा में जाएंगी। इस बार वे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। कांग्रेस ने मंगलवार को हुई बैठक के बाद इस बारे में अंतिम फैसला किया। सोनिया बुधवार को जयपुर में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। इसके लिए राहुल मंगलवार शाम को ही छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को मनमोहन सिंह की सीट से राज्यसभा के लिए भेजा जाना तय हुआ है।...