Rashtriya Janata Dal

  • लालू ने परिवार संग मनाया जन्मदिन, बधाइयों का तांता

    Lalu Prasad :- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद ने रविवार को पटना में परिवार की मौजूदगी में केक काटकर अपना 76वां जन्मदिन मनाया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजद सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। लालू ने शनिवार और रविवार की रात पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आधिकारिक आवास में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद समेत परिवार के सभी सदस्यों की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के...

  • लालू यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    रांची। रांची स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से पासपोर्ट रिलीज करने की इजाजत दे दी है। इसके लिए लालू यादव ने अपने अधिवक्ता अनंत कुमार विज के जरिए अदालत में दरख्वास्त लगाई थी। सीबीआई (CBI) की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को इस अर्जी पर सुनवाई के बाद लालू यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया है। लालू यादव (Lalu Yadav) को चारा घोटाला (Fodder scam) के चार मामलों में सजा मिली है। कुल मिलाकर लगभग ढाई साल जेल में गुजारने के बाद उन्हें हाईकोर्ट से...

  • झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में 12 मई को पार्टी की रणनीतिक बैठक

    रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (Jharkhand Pradesh Rashtriya Janata Dal) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव (Sanjay Singh Yadav) एवं प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव के निर्देशानुसार 12 मई को ग्यारह बजे दिन से पार्टी के प्रदेश कार्यालय रांची में एक दल की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई है। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि यह बैठक बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव के द्वारा निर्देश मिलने के उपरांत रखी गई है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान पर परिचर्चा।...

  • विधानसभा में राजद विधायक ने बिहार में सीबीआई को मिली आम मंजूरी वापस लेने की मांग की

    पटना। राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra) ने सोमवार को मांग की कि 'केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग' को देखते हुए बिहार की नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार सीबीआई (CBI) को दी गई आम मंजूरी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की तर्ज पर वापस ले। राजद नेता ने विधानसभा (Assembly) में प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी की कार्रवाई की पृष्ठभूमि में यह विषय उठाया। भाई वीरेंद्र ने प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष अवध...

  • भाजपा कर रही देश को बांटने की कोशिश: लालू प्रसाद

    पूर्णिया। राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) (राजद RJD) प्रमुख लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है। प्रसाद ने दावा किया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। हाल ही में सिंगापुर में सफल गुर्दा प्रतिरोपण के बाद देश लौटे प्रसाद यहां महागठबंधन की एक रैली को दिल्ली से डिजिटल तरीके से संबोधित कर रहे थे। प्रसाद के नेतृत्व वाली पार्टी...