क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, ऋषभ पंत होने जा रहे डिस्चार्ज!
मुंबई | Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। कार एक्सीडेंट के बाद से अस्पताल में भर्ती पंत को अब जल्द डिस्चार्ज किया जाने वाला है। पंत अपनी चोट से तेज़ी से रिकवर हो रहे हैं। माना जा रहा है कि पंत को इसी सप्ताह के अंदर डिस्चार्ज किया जा सकता है। ऋषभ पंत अभी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी सर्जरी हुई थी। पंत ने अपनी हेल्थ के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी भी दी थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा...