Rohit Kumar Singh
बलिया चौक में व्यवसायियों से युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने मुलाक़ात कर चाइनीज सामान के बहिष्कार की अपील की।
मालदेपुर मोड़ पर जरुरतमंद लोगों के बीच युवा चेतना द्वारा भोजन,साबुन,सैनीटाइजर और मास्क का वितरण किया गया।युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के 30 वें जन्मदिन पर कोई समारोह का आयोजन नहीं हुआ।श्री सिंह ने घर में बना हुआ 30 किलो का केक स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के उपस्थिति में काटा।
बलिया में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने मालदेपुर मोड़ स्थित युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के निवास पर रमानवमी के अवसर पर भगवान राम का स्मरण किया
युवा चेतना के तत्वावधान में मालदेपुर पोखरा के समीप दलित बस्ती एवं हैबतपुर गाँव के दलित बस्ती में जरुरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया।महामारी कोरोना से परेशान लोगों के बीच स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने हर जरुरतमंद व्यक्ति के घर भोजन पहुँचाया।भोजन के साथ मास्क का भी वितरण हुआ।
बसंतिका नवरात्रि के अवसर पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने बलिया मालदेपुर मोड़ स्थित युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के निवास पर भगवती का पूजन शुरू किया।
बलिया। युवा चेतना ने महामारी कोरोना के विपदा के समय पूरे जनपद में मास्क,साबुन और सैनीटाइजर का वितरण लोगों के बीच किया। लगभग 50 गाँवों में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने लोगों से भेंट कर उन्हें कोरोना से बचने हेतु आवश्यक बातें बताई। जहां एक तरफ़ राजनीतिक पार्टीयों और नेताओं ने अपने आपको घर में सीमित कर लिया वहीं युवा चेतना ने घर-घर जाकर लोगों को मास्क और साबुन दिया। बलिया मालदेपुर मोड़ पर समाचार पत्र के हाकरों के बीच स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने मास्क और साबुन वितरित किया। जलालपुर गाँव और चित्तु पांडेय चौराहा पर युवा चेतना ने मास्क और साबुन का वितरण किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की कोरोना भारत के सामने एक बड़ी समस्या है एसी स्थिति में हम लोगों और सरकार के साथ खड़े हैं।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की मानवता को सुरक्षित रखने के लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना हर सुख-दुःख में जनता के साथ खड़ी है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हमारा लक्ष्य ही गरीब को सशक्त करना है। सिंह ने कहा की युवा चेतना ही एकमात्र राजनीतिक संगठन है जो संकट… Continue reading युवा चेतना ने मास्क और सैनीटाइजर वितरित किए
बलिया जीराबस्ती और सलेमपुर गाँव में युवा चेतना के तत्वावधान में जरुरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
बलिया हैबतपुर गाँव में प्रेस से बात करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है।
बलिया मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के द्वारा होली में पूर्व जरुरत मंद गरीब महिलाओं के लिए साड़ी वितरण समारोह का आयोजन किया।
बलिया कुँवर जसाँव गाँव पहुँचे युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने मोदी-योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का बेड़ा गर्क किया
उत्तर प्रदेश। बलिया साहोडीह गांव में बजरंगी राजभर से उनके परिवार के चार सदस्यों के सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भेंट कर दुःख व्यक्त किया। सिंह ने अनिल राजभर, अखिलेश राजभर, मंटू राजभर एवं मनोज राजभर के परिवार में सदस्यों से भेंट कर श्राद्धकर्म में सहयोग करने की बात कही साथ ही आर्थिक सहयोग दिया। सिंह ने कहा की सड़क पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के कारण आमलोगों की मृत्यु हो रही है सरकार को अविलंब शराबबंदी करना चाहिए। सिंह ने कहा की मोदी-योगी सरकार को गरीब से कोई मतलब नहीं है। युवा चेतना ही एकमात्र राजनीतिक संगठन है जो बिना चुनावी मंशा के गरीब, वंचित और असहाय लोगों की सहायता कर रही है। सिंह ने कहा की देश का जीडीपी 4.7 प्रतिशत हो गया है गरीब और गरीब हो रहा है और सरकार सत्ता के नशे में मस्त है। सिंह ने कहा की हमारी लड़ाई ही गरीब को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने की है। सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ग़रीबों के उत्थान हेतु कोई कार्य नहीं कर रही है। सिंह ने कहा की विकसित बलिया, उत्कृष्ट पूर्वांचल एवं समृद्ध भारत बनाने हेतु हम… Continue reading सड़क हादसे में मरने वालों के परिवार से मिले रोहित सिंह
उत्तर प्रदेश। बलिया हैबतपुर गांव में प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश की राजधानी नई दिल्ली में भाजपा के संरक्षण में दंगे हुए। सिंह ने कहा की लोकतंत्र की सरेआम हत्या हो रही है और सरकार मौन है। सिंह ने कहा की भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने इस कुचक्र को रच कर देश के सर्व धर्म संभाव को तार-तार कर दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति के भारत यात्रा के दौरान दिल्ली जलती रही और गृह मंत्री अमित शाह तमाशबीन बने रहे। सिंह ने कहा की सीएए, एनआरसी और एनपीआर के नाम पर देश दिग्भ्रमित हो चुका है और सरकार मानने को तैयार नहीं है। युवा चेतना मोदी सरकार को देश के अखंडता को बचाए रखने हेतु ठोस कदम उठाने की अपील करती है। सिंह ने कहा की पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने लोकतंत्र,धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद पर टिप्पणी कर मोदी सरकार के पोल को खोल दिया है। यह खबर भी पढ़ें:- स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में स्वामी अभिषेक और युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह हुए शामिल सिंह ने कहा की देश में अघोषित आपातकाल है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा… Continue reading भाजपा के संरक्षण में हुए दंगे: रोहित कुमार
बलिया शुभनथहीं गाँव में समाजवादी नेता और छोटे लोहिया के नाम से प्रख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्रा के भाई तारकेश्वर मिश्रा से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भेंट किया।
बलिया मिठवार गाँव में स्व. प्रभुनाथ मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच का शुभारंभ स्वामी अभिषेक
ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने फ़ीटा काटकर किया।फ़ाइनल मैच सिंहाचौर बनाम तीखा के बीच खेला गया जिसमें तीखा ने सिंहाचौर को पराजित किया।