चंद्रयान-3 के लैंडर व रोवर चंद्रमा पर ‘नींद’ से ‘जागने’ को तैयार
Chandrayaan-3 :- भारत चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर और रोवर के दो सप्ताह की 'नींद' के बाद सूर्यास्त के बाद 'जागने' का गवाह बनने वाला दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को लोकसभा को सूचित किया कि चंद्रमा पर 22 सितंबर को सुर्योदय होने वाला है। कल जब देश महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने पर खुशी मना रहा होगा, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि हम अपने चंद्रयान-3 मिशन को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने वाले (जो पिछले महीने हुआ था) दुनिया का पहला देश बन जाएंगे और...