पीएम मोदी आज चंडीगढ़ में प्रकाश सिंह बादल को देंगे अंतिम श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ (Chandigarh) जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजे के लगभग चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देंगे। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन को अपने लिए व्यक्तिगत क्षति बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त...