Sahibganj

  • एनजीटी बड़ा फैसलाः साहेबगंज के 203 पत्थर कारोबारियों पर 300 करोड़ जुर्माना

    रांची। झारखंड के साहिबगंज जिले में पत्थरों के खनन से पर्यावरण (environment) को क्षति पहुंचाने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (National Green Tribunal) का अहम फैसला आया है। एनजीटी की नई दिल्ली स्थित प्रधान बेंच ने साहेबगंज के 203 पत्थर कारोबारियों पर 300 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। वहीं, 38 पत्थर कारोबारियों का सीटीओ (कंसेंट टू ऑपरेट) लाइसेंस रद्द कर दिया है। एनजीटी (NGT) ने यह निर्णय सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए किया है। इन कारोबारियों ने पत्थर खदानों के संचालन में एनजीटी के नियमों का उल्लंघन...

  • बेंगलुरु में झारखंड की 11 नाबालिग लड़कियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया

    रांची। झारखंड (Jharkhand) से तस्करी कर कर्नाटक ले जाई गई 11 नाबालिग लड़कियों को बेंगलुरु में तस्करों के चंगुल से छुड़ाने में कामयाबी मिली है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार रात को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये लड़कियां पहड़िया समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, जो एक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) (PVTG) है। अधिकारी ने कहा, पहड़िया समुदाय की 11 लड़कियों को तस्करों के चंगुल से बचाया गया है। उन्हें बेंगलुरु से वापस रांची लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये सभी लड़कियां झारखंड के साहिबगंज और पाकुड़ जिले की रहने वाली हैं। इस बीच, राज्य सरकार ने...

  • साहिबगंज हिंसा में पुलिसकर्मी सहित छह घायल, भारी सुरक्षा बल तैनात

    साहिबगंज (झारखंड)। झारखंड के साहिबगंज (Sahibganj) जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव की घटना में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित छह लोग घायल हो गये। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात दो समुदायों के लोगों के बीच हुई झड़प में कई दुकानें और वाहन भी क्षतिग्रस्त किए गए। साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि घटना उस समय हुई जब साहिबगंज शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन (durga pratima visarjan) जुलूस निकाला जा रहा था तभी किहरीपाड़ा में कुछ उपद्रवी तत्वों ने पथराव किया जिसके बाद हिंसा (violence) भड़क गयी। यादव ने बताया कि साहिबगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी...

  • रेबिका पहाड़िन का कटा सिर तालाब से बरामद

    रांची। साहिबगंज (Sahibganj) की रेबिका पहाड़िन (Rebika Pahadin) का कटा हुआ सिर हत्या (murder) के 14 दिनों बाद एक तालाब से बरामद हुआ। बताया गया कि बोरियो स्थित तालाब में मछुआरों ने महिला (woman) का सिर होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रेबिका का सिर सहित शव के 30 टुकड़े अब तक बरामद किए हैं। इन टुकड़ों की डीएनए जांच के लिए रेबिका के मां-पिता का सैंपल लिया गया है। उल्लेखनीय है कि साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र निवासी आदिम पहाड़िया जनजाति की 22 वर्षीया रेबिका की हत्या उससे महज डेढ़ महीने पहले शादी रचाने वाले दिलदार...