मप्र में कांग्रेस नेता सखवार भाजपा में शामिल
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले दल-बदल का खेल जारी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश सखवार (Satya Prakash Sakhwar) सहित युवा कांग्रेस के मुरैना जिले (Morena District) के उपाध्यक्ष राधाकृष्ण पचौरी (Radhakrishna Pachauri) ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma), प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के समक्ष मंगलवार को बसपा के पूर्व प्रदेश...