आतिशी शिक्षा और सौरभ स्वास्थ्य मंत्री बने
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों की जगह नए मंत्रियों को शपथ दिला दी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद आतिशी सिंह और सौरभ भारद्वाज को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अरविंद केजरीवाल सरकार में शामिल हुए दोनों नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गुरुवार को राजभवन में आयोजित हुआ। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही उनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया। आतिशी दिल्ली की नई शिक्षा मंत्री होंगी। शिक्षा के...