सिंधिया के बेटे को क्या टिकट देगी भाजपा?
ज्योतिरादित्य सिंधिया की बेचैनी बढ़ रही है। जैसे जैसे मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे सिंधिया अपने समर्थकों को एकजुट करने लगे हैं और पार्टी आलाकमान पर दबाव बना रहे हैं कि उनको मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया जाए। उनके समर्थको ने तो यह हवा उड़ा दी थी कि शिवराज सिंह चौहान को हटा कर सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। लेकिन अभी भाजपा में ऐसा कोई मूड नहीं दिख रहा है। भाजपा न तो मुख्यमंत्री बदलने जा रही है और न किसी को मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित करने जा रही है। पार्टी...