यात्रा के 30वें दिन लगभग सात हजार श्रद्धालु पहुंचे अमरनाथ
Amarnath Yatra :- अमरनाथ यात्रा के 30वें दिन करीब 7,000 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की, जबकि 1,550 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था सोमवार को जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को अमरनाथ यात्रा के 30वें दिन लगभग 7,000 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए, जबकि 1,550 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था सोमवार को सुरक्षा काफिले में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ। 1,550 तीर्थयात्रियों का आज का जत्था 1 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से घाटी के लिए रवाना होने...