दो सितंबर को लॉन्च होगा सोलर मिशन
बेंगलुरू। चंद्रयान-तीन के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वर लैंड करने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो अपने पहले सोलर मिशन के लिए तैयार है। सूर्य के अध्ययन के लिए भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित प्रयोगशाला 'आदित्य-एल 1' को दो सितंबर को सुबह 11 बज कर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा रेंज से प्रक्षेपित किया जाएगा। सोमवार को इसरो ने इसका ऐलान किया। इस अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना यानी सूर्य की सबसे बाहरी परतों के सबसे दूर के हिस्से के अवलोकन और सौर वायु की स्थिति का पता लगाने के लिए तैयार किया गया है। एल 1 पृथ्वी से करीब...