भारत अंतरिक्ष में स्टेशन बनाएगा
नई दिल्ली। भारत ने अंतरिक्ष अनुसंधान में बड़े लक्ष्य तय किए हैं। भारत ने तय किया है कि 2035 तक वह अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा और 2040 तक चंद्रमा पर इंसान को भेजेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने चंद्रयान-तीन की सफल सॉफ्ट लैडिंग के के बाद 2040 तक चंद्रमा पर इंसान को भेजने का लक्ष्य तय किया है। भारत 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बना सकता है और उससे पहले 2025 में वह अंतरिक्ष में मानव मिशन गगनयान भेजेगा। मंगलवार को इसरो के वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में इसरो के लिए ये लक्ष्य तय...